ब्लड प्रेशर रोगियों के लिए पानी पीने का सही समय
"जल ही जीवन है" यह तो सभी जानते हैं !.. पानी हमारे शरीर के लिए बहुत उपयोगी है। पानी पीने से हमारे शरीर में नमी बनी रहती है वहीँ दूसरी तरफ पानी की मात्रा शरीर में रहने से यह हमारे शरीर को कई रोगों से दूर भी रखता है। शरीर में पानी कई तरह में उपयोगी होता है यह शरीर में पाचन क्रिया (Digestion System) में भी बहुत उपयोगी है।
- हमारे मानव शरीर में जल की मात्रा 60% होती है।
- मस्तिष्क में जल 85% होता है।
- मानव शरीर के रक्त में जल 79% होता है।
- फेफड़ों में जल की मात्रा 80% है।
डॉक्टर के अनुसार एक वयस्क पुरुष को 6-8 ग्लास पानी का सेवन प्रतिदिन करना चाहिए। पानी के अधिक इस्तेमाल से शरीर के कई विकार भी पेशाब और पसीने से निकल जाते हैं। पानी का सेवन यदि सही तरीके से नहीं होता है इसका परिणाम हमे पेशाब के द्वारा दिख ही जाता है। यह परिणाम पेशाब में रंग के माध्यम से देखने को मिलता है।
पानी का सेवन शरीर में किस प्रकार से किया जाये यह भी बहुत जरुरी हो जाता है क्योंकि अगर पानी की उचित मात्रा और सही समय नहीं होता है तो कई बार पानी पीना भी हानिकारक साबित हो सकता है इसके लिए यहाँ आज के पोस्ट में कुछ बिंदुओं को ध्यान से पढ़ें और अपने जीवन में इसका पालन करें-
सुबह उठने के बाद
पानी का सेवन सुबह उठने के बाद बहुत ही जरुरी है, सुबह उठने के बाद ३ ग्लास पानी पीना चाहिए इससे यह आपके शरीर के अन्दर की ऊर्जा को बढ़ाता है।
नहाने के बाद
स्नान अर्थात नहाना शरीर के लिए बहुत जरुरी है पानी का सेवन नहाने के बाद बहुत उपयोगी माना गया है। हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत वाले पुरुषों और महिलाओं को नहाने के बाद 1 ग्लास पानी पीने की आदत डालनी चाहिए इससे हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत काफी हद तक ठीक हो जाती है।
खाने से पहले
खाने से पहले अर्थात खाने के आधा घंटे पहले प्रत्येक को 2 ग्लास पानी पीना चाहिए इससे हाजमा ठीक रहता है।
सोने से पहले
बिस्तर पर जाने से पहले आधा ग्लास पानी पीना चाहिए इससे हार्ट अटैक आने का खतरा नहीं होता है और नींद भी अच्छी आती है।
0 Comments